INTEL सफलता - टेक्निशियन से चीफ टेक्नॉलॉजी ऑफिसर तक
by केवीन मिलर सेशब्दचित्र - पॅट्रिक पी. गेलसिंगर, सीनीयर व्हाइस प्रेसिडेंट तथा चीफ टेक्नॉलॉजी ऑफिसर, इंटेल कार्पोरेशन
~~~~~~~~~~~~~~~~~~
रॉन स्मिथ, वह आदमी जिस ने पॅट गेलसिंगर की उस के इंटेल में पहले जॉब के लिए दो दशकों पहले मुलाकात ली थी, के पास अभी भी वह अहवाल है जिस में उन्हों ने इस फुर्तिले १८ वर्षीय युवक के बारे में लिखा था - "चतुर, अहंकारी, आक्रमक - इस काम के लिए बिल्कुल अनुरूप". मायक्रोप्रोसेसर्स के दुनिया में सबसे बड़े उत्पादक इंटेल में शुरू में इन गुणों के जरिए करियर पॅट के करियर का आरंभ तो हुआ लेकिन वह जब चोटी तक पहुँच गया तब उस का उन्हों ने लगभग स्वीकार किया.
मुझे क्या करना चाहिए यह मैं जानता था
पॅट कहता है, "पहली बार जब मैं ने कम्प्यूटर को स्पर्श किया, तभी से मैं जान गया कि मुझे अब कम्प्यूटरों में ही रहना है." कालेज की शिक्षा पूरी होते ही जब इंटेल ने उसे जॉब की ऑफर दे दी, तब पॅट इस मौके पर टूट पड़ा. टेक्निशियन के रूप में भर्ती हुआ पॅट उस का काम इंजिनिअरों के लिए केवल गॉफर का है यह देखकर हैरान हो गया. "इंटेल में सुरुआत करते समय टेक्निशियन लोगों को क्या करना है उस के अनुदेश देनेवाला इंजीनीआर बनना, न कि उस के विपरीत, यही करियर में मेरी आकांक्षा थी."
पॅट ने शिक्षा के जरिए अपना उद्दिष्ट साध्य करने की योजना बनाई. इंटेल में शुरुआत करने के दो महीने बाद, अपने पूरे वक्त के काम के अतिरिक्त समय में उसने अपनी बैचलर डिग्री के लिए काम करना आरंभ किया. अंतिमतः मास्टर डिग्री के साथ साथ पीएच.डी. भी हासिल करने का उसने नियोजन बनाया.
जटिल सवाल
तथापि, जब पॅट अपनी होनेवाली पत्नी लिंडा से मिला, तब उसका इंटेल को जीतने का नियोजन तितरबितर हो गया. उस में लाभकारी बात यह कि पॅट के मन में लिंडा, जो निष्ठावान ख्रिश्चन थी, के बारे में होनेवाली मृदु भावना ने उस के जीवनपद्धती के बारे में जटिल सवाल पूछने पर मजबूर किया. अपने आप को सश्रद्ध कहलाने वाले उस की जीवनपद्धति कुछ और ही बताती थी. पॅट की समझ में आया कि उस की श्रद्धा के बारे में गंभीरता से सोचने का यही वक्त है, और १९८० में उस ने अपना जीवन प्रभु के लिए वचनबद्ध किया. लेकिन शादी के बारे में उस ने लिंडा के साथ चर्चा करने से पहले ही, लिंडा की जननक्षमता के बारे में वर्धिष्णु समस्या का निदान हो चुका था. अगर उस ने बच्चे को जल्द जनम नहीं दिया तो उसे कोई भी संतानप्राप्ती की संभावना नही हो पाती. जैसे ही उस ने पॅट को यह खबर सुना दी, वह मन ही मन में ध्वस्त हो उठा. लेकिन उस ने निर्णय किया कि अपना पारिवार हो यह प्रभु की इच्छा है. तब पारिवारिक जीवन आरंभ करने के लिए उस ने तुरंत अपना व्यस्त काम और पाठशाला का समय बढ़ाया. महान आश्चर्य की बात, लिंडा ने चार बच्चों को जनम दिया. पॅट का परिवार जैसे ही बढ़ता गया, उस के करियर में भी तरक्की हुई. स्टॅन्फोर्ड से डिग्री प्राप्त करने में वह सफल हुआ तथा पीएच.डी. पूरी करने के हेतु उसे शिष्यवृत्ति का देकार भी प्राप्त हुआ. यह मौका न गँवाने के इरादे से उस ने इंटेल का त्यागपत्र दिया. लेकिन इंटेल उसे आसानी से गँवाना नहीं चाहती थी. उन्हों ने पॅट को आश्वासन दे दिया कि अगर वह कंपनी में रहे तो वे उस का समाधान करने का पूरा प्रबंध कर देंगे. अपना वचन निभाकर उन्हों ने पॅट को 486 चिप का डिजाईन मॅनेजर बनाया, और उस की ३२ साल की उम्र में इंटेल के इतिहास में सब से जवान व्हाइस प्रेसिडेंट घोषित किया.
जागने की पुकार
पॅट की नयी जिम्मेवारी में वीडिओ-कॉन्फरन्सिंग तथा इंटरनेट संज्ञापन विभाग का नेतृत्व करना भी शामिल था. तथापि, विकास के चार साल बाद, वह प्रकल्प असफल माना गया. यह पॅट के लिये जागने की पुकार साबित हुई. "हर समय जब तुम प्रार्थना करते हो, 'क्यों प्रभु? मैं ने कौन सी ग़लती की?' तब तुम खुद अपने अहंभाव से संघर्ष करते हो."
पॅट अब इस अनुभव की तरफ अपने जीवन से अहंभाव निकाल देने का प्रभु का एक अपना तरीका इस दृष्टि से देखता है जिस से कि वह प्रभु के साम्राज्य का प्रभावशालि व्यक्ति जरूर बन सकता लेकिन वैसा बनने में जिन से रुकावट आती है उन अपने स्वभाव के पहलुओं पर वह ज़्यादा ध्यान दे सके.
आज, इंटेल के सब से प्रभावशालि व्यक्तियों में से एक पॅट कहता है कि उस के जीवन का वह पहला असली मोड था जब १८ साल की उम्र में उसने अपना जीवन क्राइस्ट को वचनबद्ध किया था. "मानो प्रभु ने अपने आप प्रवेश किया और मैं जिस राह पर था वहाँ से मुझे उठा लिया और वहाँ रख दिया जहाँ से अत्यंत प्रभावशालि तथा समर्थ रूप से मैं उस के काम आ सकूँ"
क्या तुम्हें कोई चीज सफलता से पीछे खींच रही है? शायद यही वक्त है आप जीजस से पूछें वह क्या है. अगर आप जीजस को नहीं जानते हो, तो हम नीचे दी हुई प्रार्थना करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं -
हे प्रभु जीजस, मैं तुझे व्यक्तिगत रूप से जानना चाहता हूँ. मेरे पातकों के लिए सूली पर चढ़ने के लिए मैं तुम्हारा शुक्रगुज़ार हूँ. मैं तुम्हारे स्वागत के लिए मेरे जीवन के दरवाजे खोल रहा हूँ. तुम मेरे उद्धारक तथा प्रभु हो. मेरे पातकों की क्षमा करके मुझे शाश्वत जीवन देने के लिए मैं तुम्हारा शुक्रगुज़ार हूँ. मेरे जीवन का नियंत्रण अपने हाथ ले ले. तुम्हें जैसा व्यक्ति चाहिए वैसा मुझे बना ले. आमेन.
क्या आप अपने व्यवसाय में अध्यात्मिक आधार जोड़ना चाहते हैं? वह किस प्रकार से चह जीझस आप को बताएगा. आप जीझस को नहीं जानते हैं, तो नीचे दी हुई प्रार्थना करने के लिए हम आप को प्रोत्साहित करते हैं -
प्रभु जीझस, मैं आपको व्यक्तिगत रूप से जानना चाहता हूँ. मेरे पातकों के लिए सूली पर चढ़ने के लिए मैं आप को धन्यवाद देता हूँ. मेरा परित्राता तथा स्वामी होकर आने के लिए मैं मेरे जीवन का दरवाज़ा खोल रहा हूँ. मेरी पातकों को क्षमा करने के लिए तथा शाश्वत जीवन देने के लिए मैं आप को धन्यवाद देता हूँ. मेरे जीवन का नियंत्रण ले लें. मैं जो बन जाऊ ऐसा आप चाहते हो वैसा मुझे बना लें.
यह प्रार्थना करने से, जो आपको मार्गदर्शन करेगा तथा मार्ग के हर क़दम पर प्रोत्साहित करेगा उस जीझस के साथ व्यक्तिगत रूप से संबंध प्रस्थापित करने के प्रयास का पहला क़दम है. आप के लिए प्रार्थना करने में तथा और जानकारी इ-मेल द्वारा भेजने में हमें खुशी होगी.
मुझे नीचे दिया हुआ सवाल या टिप्पणी करनी हैः
यहॉं पर क्लिक करें
~~~~~~~~~~~~~~~~~~
शीर्ष स्थान जाएं इस पृष्ठ को ई-मेलद्वारा दोस्त को भेजें




