सफलता का पुनर्निर्धारण

by केवीन मिलर से

शब्दचित्र - डा. एड वेकर, लुगदी और कागज कंपनियों को तांत्रिक समर्थन देनेवाली इकोनोटेक लि. के सहसंस्थापक
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

success story becker१९७७ में, मुझे लगता था मुझे सफलता प्राप्त हुई है. मेरे पास एक सफल व्यवसाय के ५० प्रतिशत का स्वामित्व था, पीएच.डी. की पदवी थी और मैं तीन बच्चोंवाला शादीशुदा आदमी था. मैं मानता था कि यह सब मैं ने मेरी खुद की योग्यता तथा समझदारी के बल पर पाया है. मुझे लगता था कि मैं कठोर परिश्रम द्वारा कुछ भी हासिल कर सकता हूँ. मेरा ज्ञान, इच्छाशक्ति, महाविद्यालय की पदवी और व्यावसायिक सफलता सब मेरे लिए महत्त्वपूर्ण थे, और मैं ने उन्हें दूसरी किसी भी चीज से अग्रस्थान दिया था.

मेरा २० साल की उम्र का लडका अ‍ॅलन के अग्रक्रम अलग थे. वह जीजस ख्राइस्ट उसे कैसा लगता है यह मुझे बताने की कोशिश करता था, लेकिन मेरा पूरा यकीन था कि मुझे उसकी कोई जरूरत नहीं है. मैं अ‍ॅलन को कहा कि मैं सबकुछ अपने आप कर सकता हूँ. ख्रिश्चन श्रद्धा अस्वीकृत करने में मैं इतना दृढ था कि अ‍ॅलन ने उसके पास्टर से कहा, 'मेरे पिताजी कभी ख्रिश्चन नहीं बनेंगे!' केमिकल इंजीनीयर के हैसियत से, जिस प्रकार प्रयोगशाला में किसी रासायनिक प्रक्रिया दिखाई जाती है उस प्रकार मैं परमात्मा का अस्तित्व साबित या नासाबित करने की कोशिश की थी. परीक्षण में कुछ नहीं मिला इसलिए मैं ने परमात्मा की उपेक्षा की.

बाद में अ‍ॅलन बहुत बीमार हुआ और उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा. उसके दिल की धडकन बंद होने पर मैं इमर्जन्सी रूम के बाहर दर्द, चिंता और असहायता के साथ खड़ा रहा. यह जगह थी जहाँ मुझे महसूस हुआ कि मैं खुद सबकुछ नहीं कर सकता. जब मेरा लडके के पास मृत्यू मँडरा रहा था तब मैं कर सकता हूँ ऐसा वहाँ कुछ भी नहीं था. प्रार्थना कैसी करना यह भी मैं नहीं जानता था.

अ‍ॅलन दिल के दौरे से बच तो गया, लेकिन वह सिर के गंभीर संसर्ग से पीडित अवस्था में अस्पताल में प्रदीर्घ समय तक रहा. उसने कहा, प्रभु सबका स्वामी है. अगर मुझे पीडा

देने में प्रभु का इरादा आप को ख्राइस्ट के नजदीक लाना है, तो मैं अच्छा ही है मैं तकलीफ सह लूँ. यह सुनकर मैं अचरज में डूब गया!

मैं अ‍ॅलन की शय्या के पास उसको उसका बायबल हररोज पढ़कर सुनाता था. पहली बार, मैं बायबल असल में क्या है यह जानना प्रारंभ किया. और मैं जीजस के बारे में जानने लगा. अ‍ॅलन का जीजस पर होनेवाला दृढ विश्वास तथा मैं ने बायबल में जो पढ़ा उनके एकत्रित परिणाम से मेरी समझ में आया कि जीजस वास्तविक रूप में विद्यमान है. जो बनने का उस का दावा था वैसा ही वह बन गया. जबकि वह एक शिक्षक या प्रेषित से बढ़कर कोई नहीं है ऐसा मानने की मैं ने कोशिश की, मेरा मानना कसौटी पर उतरा नहीं. मैं परमात्मा का असली पुत्र हूँ ऐसा उस का दावा था. मैं ने तय किया कि जीजस सच ही बताता होगा, और मैं ने उस के दावे मान लिए.

.एक महीने के बाद, मैं ने जीजस को मेरे जीवन पर क़ब्ज़ा करने का, मेरा स्वामी, मेरा उद्धारक बनने का अनुरोध किया. मैं समझ गया कि प्रभु चाहता है मेरा जीवन अर्थपूर्ण हो. मेरा निर्णय सुनकर अ‍ॅलन अचंभित हुआ! मेरा यह पिता शाश्वत जीवन के बारे में जान जाए इस के लिए उसने प्रदीर्घ काल तक प्रार्थना की थी.

मेरे निर्णय के तीन महीने के बाद, अ‍ॅलन कोमा में गया. अपने प्रभु तथा उद्धारक के नजदीक रहने के लिए इस धरती से निकल जाने तक के तीन दिन शायद ही मैं उस के बिछाने से दूर गया. मैं ने मेरा नया ख्रिश्चन जीवन मेरे लडके के साथ साझा करने का तय किया था, लेकिन मुझे मालूम हुआ कि अब वह स्वर्ग में शाश्वत जीवन बिताता होगा और किसी एक दिन मैं उसे फिर मिलूँगा. शोकाकुल अवस्था में प्रभु ने मेरी पत्‍नी के साथ मुझे शांति एवं आशा प्रदान की जो मानवी समझ की बाहर थी.

2 Corinthians 5:17 में बायबल ने कहा है कि अगर कोई ख्राइस्ट में होगा तो वह 'नव निर्मिति' है. पुराना स्वयं चला गया और नया पैदा हुआ. यह मेरे जीवन में वास्तव में हुआ है. मेरे जीवन में प्रभु मेरा पहला अग्रक्रम है, उसके बाद मेरी पत्‍नी और परिवार और उसके बाद मेरा व्यवसाय. निर्णय की प्रक्रिया मेरे तत्त्व भी पूरी तरह बदल गये हैं. रोजाना व्यावसायिक निर्णय लेते वक्त मैं प्रभु को मेरी मदद करने का अनुरोध करता हूँ, और कभी भी मेरे खुद के ज्ञान पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहता. मुझे मालूम हुआ है कि प्रभु की असीम समझदारी मेरी अपनी समझदारी से कई गुना श्रेष्ठ है. सबसे अच्छी बात, मेरी किसी भी हालात में मेरे जीवन में खुशी कायम रहती है. मैं जानता हूँ कि भविष्य में मेरे लिए शाश्वत जीवन है.

क्या आप अपने व्यवसाय में अध्यात्मिक आधार जोड़ना चाहते हैं? वह किस प्रकार से चह जीझस आप को बताएगा. आप जीझस को नहीं जानते हैं, तो नीचे दी हुई प्रार्थना करने के लिए हम आप को प्रोत्साहित करते हैं -

प्रभु जीझस, मैं आपको व्यक्तिगत रूप से जानना चाहता हूँ. मेरे पातकों के लिए सूली पर चढ़ने के लिए मैं आप को धन्यवाद देता हूँ. मेरा परित्राता तथा स्वामी होकर आने के लिए मैं मेरे जीवन का दरवाज़ा खोल रहा हूँ. मेरी पातकों को क्षमा करने के लिए तथा शाश्वत जीवन देने के लिए मैं आप को धन्यवाद देता हूँ. मेरे जीवन का नियंत्रण ले लें. मैं जो बन जाऊ ऐसा आप चाहते हो वैसा मुझे बना लें.

यह प्रार्थना करने से, जो आपको मार्गदर्शन करेगा तथा मार्ग के हर क़दम पर प्रोत्साहित करेगा उस जीझस के साथ व्यक्तिगत रूप से संबंध प्रस्थापित करने के प्रयास का पहला क़दम है. आप के लिए प्रार्थना करने में तथा और जानकारी इ-मेल द्वारा भेजने में हमें खुशी होगी.

 

YES

मुझे नीचे दिया हुआ सवाल या टिप्पणी करनी हैः
 यहॉं पर क्लिक करें

~~~~~~~~~~~~~~~~~~

     सफलता के 4 मर्म

शीर्ष स्थान जाएं
इस पृष्ठ को ई-मेलद्वारा दोस्त को भेजें