कमाई और, और ज़्यादा
by तोन्या स्टोनमन
मतलब, पैसा.
किसी भी विशिष्ट दिन पर मेहनती आदमी को यातायात की लडाई, सहकर्मियों के साथ संघर्ष, या कार्यालय में बिना किसी मेहनताना प्रदीर्घ समय तक काम करना - इन का सामना करना पड़ता है - सब एक तनख़ा का धनादेश पाने के लिए (जो ज़्यादातर बैंक में पहुँचने से पहले ही खाली हुआ करता है).
अगर कुछ बचा हो तो वह गिरवी भुगतान, कर्जा या क्रेडिट कार्ड बिलों के भुगतान खा जाते हैं.
क्या आप इस स्थिति से संबंधित हैं?
वित्तीय नियोजन करके क्या आप का जीवन बेहतर बन सकता है?
लोग वित्तीय बंधन में कैसे फँस जाते हैं?
उन्हे शायद मालूम नहीं होता कि जो भी उन्हे प्राप्त हुआ है उस का स्वामी प्रभु है, वे सुनिश्चित रूप से नहीं जानते होंगे कि समृद्धि कैसे प्राप्त की जाती है या वे उन की संपत्ति का अच्छा प्रबंध नहीं कर पाते.
कई बार, अपने पॉकेटबुकों से प्रभु को अलग करने के फंदे में फँस जाते हैं.
सच बत यह है कि बिना प्रभु के कोई भी अच्छे सांपत्तिक स्थिति में नहीं होता है. वित्तीय जिम्मेवारी के बारे में हमें सिखाने के लिए बायबल के पास बहुत कुछ है.
अपनी जायदाद के बारे में वास्तविक रूप में दृष्टि रखना यह वित्तीय स्वाधीनता प्राप्त करने के मार्ग का पहला क़दम है
बायबल में कहा है, "यह धरति तथा उस पर होनेवाला सबकुछ प्रभु का है" (Psalm 24:1a).
प्रभु सबका मालिक है - तुम सिर्फ वह जो देता है उस के खिदमदगार हो.
उसने जो दिया है उस के लाभार्थि की जिम्मेवारी है कि वह संपत्ति का अच्छा प्रबंधक हो. प्रभु के सेवकों के लिए बायबल का आदेश है कि "तुम्हारे समुदाय की स्थिति अच्छी तरह जान लो, और अपने समूह की तरफ ध्यान दो" (Proverbs 27:23).
जीजस ने अपने शिष्यों को एक आदमी का दृष्टांत दिया था जिस ने अपनी संपत्ति अपने गुलामों के पास रखी थी. "हरएक गुलाम की क्षमता के मुताबिक, एक को उस ने पाँच मुद्राएं दी, दुसरे को, दो, तथा और एक को एक" (Matthew 25:15a).
जिसे पाँच मुद्राएं दी थी उस ने उन को निवेशित किया और पाँच और कमाईं; जिसे दो मुद्राएं मिली थी उस ने भी वैसा ही किया. लेकिन जिसे एक मुद्रा मिली थी उस ने जमीन में एक गड्डा खोदकर उस में अपना पैसा छिपा दिया.
जब उन का मालिक आया तब जिन्हों ने उस की मुद्राओं में बढ़त की उन से कहा, "बढ़िया, अच्छा और ईमानदार गुलामों, तुम भरोसेमंद हो और तुम्हारे पास थोडी चीजें थी, मैं तुम्हें कई चीजों के अधिकार देता हूँ." (Matthew 25:21). लेकिन जिस ने उस की मुद्रा गाड डाली थी उस पर वह गुस्सा हो गया.
समझदारी के साथ निवेश करके बचत पर सूद कमाना यह आप को जो मिला है उस का इस्तेमाल करने का सन्मान्य तरीका है. एक भरोसेमंद सेवक के नाते आप सतर्क प्रबंधक बनकर आप की जायदाद को बढावा दे सकते हैं. सुसूत्र वित्तीय नियोजन के जरिए आप नुकसान से बचे रहेंगे तथा आप के उद्देश्यों पर अटल रह सकते हैं.
आप के सांपत्तिक संसाधन प्रभु ने आप को बहाल किये हैं यह एक बार आप की समझ में आनेपर संपत्ति कमाने की ओर आप बायबलप्रणीत दृष्टि से देख सकेंगे.
आदमी के पैसे कमाने के विभिन्न मार्ग होते हैं
आधुनिक समाज मे उधार लेने को ज़्यादा प्रोत्साहित करता है, इस प्रकार की गतिविधियों का नतीजा निष्फल पैदावार में होता है.
प्रभु ऐसा कभी नहीं कहता कि, "तीन में से एक क्रेडिट कार्ड निकालो और जो चाहे खरीद लो." आप का कर्जा आप प्लैस्टिक के माध्यम से नहीं चुका पाते.
प्रभु को कई नामों से जाना जाता है; एक है जिहोवा जिराह, 'मेरा परवरिदगार'.
प्रभु से प्राप्त चीजों में से शायद सबसे प्रेक्षणीय देन है आप का व्यवसाय.
प्रभु से प्राप्त होनेवाली अन्य चीजें किसी उपहार या अनपेक्षित लाभांश के रूप में प्राप्त होती हैं.
आप सभी माँगें पूरी करने का प्रभु ने अभिवचन दिया है, फिर भी, उस (प्रभु) की देन का इस्तेमाल करने के बारे में हररोज आप को निर्णय लेना चाहिए.
आप के संपत्ति के वितरण के बारे में डा. स्टॅन्ले ने (अग्रक्रम के मुताबिक) पाँच श्रेणियों का सुझाव दिया है -
१. आप के परिवार की माँगे पूरी करना - आप के परिवार का खयाल करें यह बायबल का स्पष्ट रूप से आदेश है. "लेकिन कोई खास करके अपने घरेलु लोगों का, अपने आप खयाल नहीं करता है, तो उस ने बिश्वास खोया है और वह अश्रद्ध से भी नीचे के स्तर पर है" (1 Timothy 5:8).
२. प्रभु के काम के लिए कुछ देना - "प्रभु के लिए मैं कम से कम क्या दे सकता हूँ?" लेकिन इस तरह सोचना नासमझदारी है. प्रभु का अभिवचन है, आगर आप देंगे, तो वह आप को आशीष देगा. "दे दें और वह आप के दिया जाएगा. आप के अंको पर बड़े पैमाने पर धार गिराया जाएगा, जमकर हिलाया हुआ तथा ओतप्रोत." (Luke 6:38a).
३. आप के परिवार के लिए प्रभु ने सुनिश्चित किया हुआ उद्दिष्ट प्राप्त करना. "इस महीने में मेरे पास कितने पैसे बाकी हैं? - बिना इस प्रकार का सवाल पूछे, सोचें, "हे प्रभु, मेरे परिवार के लिए क्या आप की यही इच्छा थी?" परिव्यय करने से पहले अगर आप प्रभु से जाँच करेंगे तो आप के पैसों मे बढ़त होगी.
४. जिन्हे ज़रूरत है उन्हें दे दें - जीजस से एक युवक ने पूछा, "कौनसा अच्छा काम मैं कर सकता हूँ जिस से मुझे शाश्वत जीवन प्राप्त होगा?" जीजस ने उसे अनुदेश दिया कि, "जाओ, तुम तुम्हारी संपत्ति गरीबों को प्रदान करो, और देखो, तुम्हारे लिए स्वर्ग में खजाना होगा" (Matthew 19:21b).
५. आप की कुछ इच्छाओं की आपूर्ति - प्रभु आप की केवल मूलभूत माँगे पूरी करने के लिए नहीं देता, वह आनंद पाने के लिए जरूरी सभी चीजें प्रचुरता के साथ दे देता है" (1 Timothy 6:17b). इस मुद्दे के बारे में होशियार रहें क्योकि यह सूचि का आखरी मुद्दा है.
सेवकधर्म का अच्छा पालन करने से इतनी सी रक़मवाला धनादेश कई दिन तक चलेगा. आप के वित्त की तरफ बायबल की दृष्टि से देखने से आप की वित्तीय समस्याओं के बदले आप प्रभु के आशिष पा सकेंगे.
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
टॉर्च मिनिस्ट्रीज, © 1999 ऐटलांटा, जीए में मार्च इन टॉर्च मैगेझिन से लिया.
अनुमति लेकर इस्तेमाल किया.
~~~~~~~~~~~~~
सफलता का मर्म के लिए - यहॉं पर क्लिक करें
शीर्ष स्थान जाएं इस पृष्ठ को ई-मेलद्वारा दोस्त को भेजें



रॉब लामोर्त, वर्तन संबंधी अर्थशास्त्र नामक निवेश परामर्श कंपनी के मालिक
शब्दचित्रः देवीड ब्राऊन, लेन्सक्रफर्स का सीईओ
शब्दचित्रः रिक ब्रेकबॉम, भूतपूर्व एक्झॉन कॉर्पोरेशन पदाधिकारी